Advertisement

शिवनंदनपुर में मनाया गया शाला स्वच्छता त्यौहार

शिवनंदनपुर में मनाया गया शाला स्वच्छता त्यौहार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक रोहित व्यास के निर्देशन में शाला स्वच्छता अभियान अन्तर्गत संकुल कन्या विश्रामपुर के अंतर्गत आने वाले समस्त शालाओं में शाला भवन, छत, विद्यालय परिसर में उगे घास-फूस तथा शौचालय की साफ-सफाई एवं रैन वाटर हार्वेस्टिंग सफाई का कार्य श्रमदान के माध्यम से किया गया तथा स्वच्छता संबंधी शपथ लिया गया। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला कन्या शिवनंदनपुर, माध्यमिक शाला कन्या शिवनंदनपुर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बालक शिवनंदनपुर, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला स्टेशनपारा कुंज नगर, प्राथमिक शाला झारपारा कुंजनगर प्राथमिक शाला चोपड़ा विश्रामपुर के प्रधान पाठक सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, ग्राम पंचायत से सरपंच, पंच , पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मध्यान भोजन सहायिकाएं शामिल हुई।
इस हेतु ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर के लिए नोडल अधिकारी के रूप में श्री स परिहार तथा सहायक नोडल अधिकारी गौरी शंकर पांडेय संकुल समन्वयक विश्रामपुर को नियुक्त किया गया था।
इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच बिमला देवी, पंच एवं पत्रकार रामलाल सोनी, पंच अनीता, सचिव विजय कुमार, विद्यालय परिवार से प्रधान पाठक दयामणी लकड़ा, मनीषा लकड़ा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, शशि लता सिंह, तेरेसा कुजूर, रेखा दोहरे, आंगनवाड़ी सहायिका महेश्वरी, परमेश्वरी भुनेश्वरी,बिफईया, सोनिया,रैमून और गुड्डू उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47