Advertisement

खाद्य मंत्री एवं राजस्व मंत्री ने संयुक्त जिला कार्यालय में हुई

खाद्य मंत्री एवं राजस्व मंत्री ने संयुक्त जिला कार्यालय में हुई

आगजनी की घटना का किया निरीक्षण

रेनोवेशन कार्य तेजी से पूरा करने तथा पीड़ितों को
शीघ्र राहत दिलाने केे दिए निर्देश

रायपुर//छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने कुछ दिनों पहले असामाजिक तत्वों के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में की गई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान भाटापारा विधानसभा क़े पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, बिलाईगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री द्वय ने पूरे भवन क़े बाहरी क्षेत्र का मुआयना किया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से में चल रहे रेनोवेशन कार्य का जायजा लेते हुए इसे तेजी से कार्य पूर्ण करने क़े निर्देश दिए। उन्होंने घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के दस्तावेज संधारण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिए जा रहे आवेदनों का भी अवलोकन किया तथा पीड़ितों को बीमा की राशि दिलाने क़े लिए आवश्यक पहल तेजी से करने कहा। इसके साथ ही घटना के पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समस्या केे समाधान के लिए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47