Advertisement

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में, शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की।

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में, शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर // आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर में शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत एनटीए द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के साथ-साथ स्कूली शिक्षा की तैयारी की जाती है, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
उनका कहना था कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 119 विद्यार्थी कक्षा 10 में थे, जिसमें 111 प्रथम श्रेणी में थे और 06 द्वितीय श्रेणी में थे, साथ ही जिले के सर्वश्रेष्ठ 10 में 8 विद्यार्थी प्रयास आवासीय विद्यालय के थे। 20 विद्यार्थी प्रयास विद्यालय अम्बिकापुर से एससीईआरटी द्वारा आयोजित जोन स्तरीय विज्ञान पहेली परीक्षा में भाग लिया।
वहीं चार विद्यार्थी कक्षा 12 में जिले के शीर्ष 10 में रहें। 80 विद्यार्थी जीव विज्ञान संकाय में थे, जिसमें से 34 ने नीट 2024 में पास किया। जिसमें से छह छात्र-छात्राओं का प्रवेश होने की संभावना है, साथ ही विद्यालय के मार्गदर्शन में तैयारी करने वाले ड्रापर छात्र-छात्राओं का चयन होने की संभावना है। इसी तरह, गणित संकाय के 32 छात्रों में से 5 जेइई मैन्स में एडवांस के लिए क्वालीफाई हुए, 2 प्री आईआईटी में चयनित होने की संभावना है, और ड्रॉपर छात्रों में से 3 आईआईटी में चयन होने की संभावना है, जबकि 2 एनआईटी में चयन होने की संभावना है।
कलेक्टर विलास भोसकर ने सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47