Advertisement

श्रीराम लला को देखने के लिए निकले श्रद्धालुओं में आस्था की ज्वाला

श्रीराम लला को देखने के लिए निकले श्रद्धालुओं में आस्था की ज्वाला

अंबिकापुर और लुण्ड्रा विधायकों ने सांसद चिंतामणि महाराज के साथ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं दी!

दर्शनार्थियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना वादा पूरा किया है।

अम्बिकापुर/ सरगुजा संभाग से लगभग 850 लोग श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत बुधवार को स्पेशल ट्रेन से अयोध्या गए। दर्शनार्थियों को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने फीता काटकर और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कलेक्टर विलास भोसकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी इस दौरान उपस्थित थे।

सांसद चिंतामणि ने ट्रेन में श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें श्रीरामलला दर्शन के लिए बधाई दी और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां शासन द्वारा पहल करके श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन कराने की योजना बनाई जा रही है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

श्रीरामलला को देखने के लिए भी लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए। जशपुर से आई श्रद्धालु श्रीमती चिंता देवी ने कहा कि हम देख रहे हैं, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री देख रहे हैं, इससे छत्तीसगढ़ सरकार भी लाभान्वित होगी। सीतापुर, सरगुजा के दर्शनार्थी रामकुमार सोनी बताते हैं कि वे बहुत खुश हैं कि राम लला को देखेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय को इस योजना के लिए धन्यवाद दिया।

बुधन सिंह, जो सपत्नीक श्रीराम लला के दर्शन करने जा रहे थे, ने कहा कि इस सरकार ने अपना वादा पूरा किया है और हमें योजना के तहत राम लला के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। उन्हें खुशी हुई और शासन को इस अवसर के लिए धन्यवाद दिया।
राज्य सरकार ने राज्यवासियों को अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन कराने की योजना बनाई है। 55 वर्ष से अधिक और 75 वर्ष से कम उम्र के लोग पहले चरण में योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना जिले में कलेक्टर विलास भोसकर की देखरेख में लागू की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47