Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई दी!

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई दी

रायपुर//मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे न सिर्फ हमें शारीरिक शक्ति मिलती है, बल्कि हमें सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास भी मिलता है। योग वास्तव में एक स्वस्थ, आरामदायक और नियंत्रित जीवनशैली है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साय ने कहा कि योग को स्वस्थ रहने का सर्वश्रेष्ठ उपाय माना गया है। भारत में यह परंपरा बहुत पुरानी है। इसके महत्व को हमारे ऋषि-मुनियों ने बहुत पहले से ही समझा था। पूरी दुनिया अब योग का महत्व जानती है। 21 जून पूरा विश्व योग दिवस है। प्रत्येक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें। साय ने कहा कि योग का शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर काफी सकारात्मक प्रभाव देखा गया है। योग का संदेश लोगों तक पहुंचाने और इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47