Advertisement

राजीव गांधी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग में भौगोलिक अनुसंधान एवं सावधानियां विषय पर व्याख्यान

राजीव गांधी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग में भौगोलिक अनुसंधान एवं सावधानियां विषय पर व्याख्यान

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के भूगोल विभाग में स्नातकोत्तर व शोध छात्रों और विभाग के प्राध्यापकों के लिए डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के सेवानिवृत भूगोल के पूर्व प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष तथा डायरेक्टर जनसंख्या अनुसंधान केंद्र के डॉ संतोष शुक्ला ने भौगोलिक अनुसंधान की प्रकृति, शोध प्रक्रिया, क्रमबद्ध अध्ययन, आनुभाविक अध्ययन, नियंत्रित अध्ययन ,तर्कपूर्ण अध्ययन, वस्तुनिष्ठता व  व्यावहारिकता जैसे पक्षों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

महाविद्यालय और भूगोल विभाग के सर्वप्रथम विभागाध्यक्ष डॉ. आर. के. जायसवाल, विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर संतोष शुक्ला, ने स्वागत भाषण दिया और भौगोलिक अनुसंधान में उनके योगदानों पर प्रकाश डाला।

डॉ. शुक्ला का परिचय देते हुए विभाग के प्राध्यापक डॉ. अनिल सिन्हा ने कहा कि देश के सर्वश्रेष्ठ भूगोल वैज्ञानिकों में से एक हैं। आज के नवोदित शोधकर्ताओं और छात्रों को उनकी अकादमिक रुचि और सक्रियता से प्रेरणा मिलेगी। आपको शोध प्रविधि और अनुसंधान के मुद्दों पर पकड़ होने के कारण छात्रों को इससे लाभ मिलेगा।कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभाग की प्राध्यापक श्रीमती दीपिका स्वर्णकार ने कहा कि महाविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रोफेसर संतोष शुक्ला की उपस्थिति आज गौरवान्वित है. इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय लखनपुर के भूगोल प्राध्यापक प्रो. प्रेमचंद यादव, गेस्ट प्राध्यापक ओमकार कुशवाहा और स्नातकोत्तर भूगोल के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47