Advertisement

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ‘दीदी सदन‘ का किया भूमिपूजन

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ‘दीदी सदन‘ का किया भूमिपूजन

रायपुर/रायगढ़ के क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में बिहान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए दीदी सदन का आज भूमिपूजन वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया। यह सदन बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं की ट्रेनिंग, बैठक और समीक्षा के लिए समर्पित होगा।

मंत्री चौधरी ने कार्यक्रम में सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि बहुप्रतीक्षित महिला सदन की मांग शीघ्र पूरी होगी। रायगढ़ के विकास पत्र में भी इसकी मांग की गई थी। आज भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करना खुशी है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से उन्होंने कहा कि हम भवन के शीघ्र निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध हैं और हम कोशिश करेंगे कि निर्माण कार्यों की पूर्णता की तिथि पहले से तय की जाए। उनका कहना था कि आगामी भाईदूज तक महिला सदन बन जाएगा। महिलाएं इस सदन का पूरा नियंत्रण करेंगे। ये उनके निवास स्थान होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री चौधरी ने बताया कि इसके साथ ही क्षेत्रीय क्लस्टर भवन बनाने की रूप रेखा बनाई जा रही है। अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास पर विचार कर रही है और इसके लिए प्रयास कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रदेश में लागू की गई महतारी वंदन योजना देश में चल रही सबसे बड़ी योजना है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखपति दीदी योजना, जो महिला उद्यमिता को बढ़ावा देती है, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा प्राथमिकता से बनाई और लागू की जा रही है, और उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों को जिले में इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए निर्देश दिए।

रायगढ़ बीएलएफ की अध्यक्ष श्रीमती कमला पटेल, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, उमेश अग्रवाल, विवेक रंजन सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी और पूर्व विधायक विजय अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47