Advertisement

साप्ताहिक राशिफल 27 जून से 3 जुलाई 2021: मेष से मीन तक, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल 27 जून से 03 जुलाई 2021: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक। जानिए किस राशि लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता।

सप्ताह के पहले दिन शनि के साथ मकर राशि में चन्द्रमा।कन्या व तुला राशि के जातकों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति।वृश्चिक व धनु राशि के लोग जॉब में करेंगे प्रगति।

साप्ताहिक राशिफल 27 जून से 03 जुलाई 2021: इस सप्ताह मंगल व शुक्र एक साथ कर्क राशि में रहेंगे। सूर्य मिथुन में गोचर कर रहे हैं वहीं शनि मकर, गुरु कुंभ, तथा राहु व बुध वृष में हैं। केतु मंगल प्रधान वृश्चिक राशि में तो सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा शनि के साथ मकर राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

इस सप्ताह कन्या व तुला राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। कर्क व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व धनु के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal 27 June to 3 July 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: मंगलवार से शुक्रवार तक जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बुधवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। मंगल व चन्द्र गोचर बुधवार के बाद धन देगा।


2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:
इस सप्ताह व्यवसाय में बुधवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा का गोचर सप्ताह के अंतिम तीन दिन बहुत शुभ है। बुधवार का बाद का समय व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक मंगलवार के बाद व्यवसाय में किसी नवीन कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व तेल का शनिवार को दान करते रहें। पीला व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:
इस सप्ताह जॉब में विशेष प्रगति है। सूर्य उपासना के साथ साथ हनुमान जी की उपासना करते रहें। किसी नए व्यवसाय के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। गुरु व सूर्य का गोचर छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी रंग व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन गुड़ का दान करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें। मंगलवार के बाद रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। नीला व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: मंगल उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह घर पर ही परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का नियमित पाठ करें। शनि व मंगल का प्रभाव बहुत लाभप्रद है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह गुरु व चन्द्रमा बुधवार के बाद अनुकूल हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व राशि स्वामी शनि इसी राशि में रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। मंगल व शुक्र का एक साथ सप्तम गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व काला वस्त्र का दान करें। छात्र प्रगति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक स्वास्थ्य सुख भी बेहतर होगा।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: गुरु का कुम्भ व मंगल व शुक्र का कर्क गोचर अनुकूल है। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। विष्णु जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य सुख में लाभ मिलेगा। मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: गुरु का द्वादश गोचर धार्मिक कार्य करवाएगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य में लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05