Advertisement

कलेक्टर कोर्ट के ऑनलाइन यूट्यूब प्रसारण की अभिनव पहल के बाद अब पारदर्शिता हेतु कोर्ट के बाहर प्रकरणों की अद्यतन जानकारी का डिस्प्ले भी शुरू

कलेक्टर कोर्ट के ऑनलाइन यूट्यूब प्रसारण की अभिनव पहल के बाद अब पारदर्शिता हेतु कोर्ट के बाहर प्रकरणों की अद्यतन जानकारी का डिस्प्ले भी शुरू

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर // प्रशासन के कार्यशैली में पारदर्शिता हेतु कलेक्टर भोसकर की अभिनव पहल पर पहली बार प्रदेश में किसी कलेक्टर कोर्ट का यूट्यूब पर ऑनलाइन प्रसारण शुरू किया गया। हर गुरुवार को कलेक्टर कोर्ट का ऑनलाइन प्रसारण किया जाता है जिससे लोग घर बैठे कलेक्टर कोर्ट की कार्यवाही देख सकते हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर की पहल पर अब कोर्ट के बाहर प्रकरणों की जानकारी प्रदर्शित करने डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया गया है जिसमें कोर्ट में सुनवाई किए जा रहे प्रकरणों की जानकारी आमजन को मिल सकेगी।
डिस्प्ले बोर्ड में प्रकरण और पक्षकार की अद्यतन स्थिति प्रदर्शित की जा रही है जिसमें प्रकरण पर हुई कार्यवाही और आगे होने वाली प्रक्रिया की जानकारी दिखाई जा रही है। इस दौरान कलेक्टर कोर्ट आए पक्षकारों ने भी प्रशासन की इस अभिनव पहल की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कार्यशैली में आई इस पारदर्शिता से निश्चित ही बेहतर न्याय लोगों को मिलेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47