छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

किसान नेता योगेश तिवारी लेंगे भाजपा की सदस्यता, 7 अक्टूबर को रायपुर में समारोह

किसान नेता योगेश तिवारी लेंगे भाजपा की सदस्यता, 7 अक्टूबर को रायपुर में समारोह

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – क्षेत्र के किसान नेता योगेश तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया हैं। इस संबंध में किसान नेता ने बताया कि एक अक्टूबर को राजधानी रायपुर के रावण भाटा मैदान में भाजपा के शीर्ष नेताओ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होना था, लेकिन केंद्रीय नेताओं की व्यस्तता के कारण कार्यक्रम को एक सप्ताह के लिए टालते हुए 7 अक्टूबर को रखा गया हैं। समारोह में विधानसभा क्षेत्र से 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया हैं। किसान नेता के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी ने देश को विश्व सम्मान दिलाया और उन्होंने देश की जनता को जो वादा किया उसे पुरे ईमानदारी से निभाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जाने वाले जन कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सीधा लाभ मिला हैं। आज गरीब, मजदूर व महिलाएं मोदी सरकार की योजनाएं से लाभान्वित हो रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, शौचालय योजना, मुद्रा लोन योजना, गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज, किसान सम्मान निधि योजना, हर घर जल पहुंचाने जल जीवन मिशन योजना समेत अन्य योजनाओं से शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर लोगों का जीवन बेहतर हुआ हैं, इसलिए भारतीय जनता पार्टी की रीति व नीति से प्रभावित होकर शामिल होने का निर्णय लिया हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!