Advertisement

हत्या के प्रयास के मामले मे आरोपी गिरफ्तार।

हत्या के प्रयास के मामले मे आरोपी गिरफ्तार।

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपीयो की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी/आहत सहदेव साकिन जटासेमर थाना धौरपुर के दिनांक 29/06/24 कों गंभीर चोट कारित होने के पश्चात ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर अस्पताल मे भर्ती होने पर अस्पताल मेमो प्राप्त होने पर आहत से मौक़े पर पूछताछ किया गया जो आहत बताया कि घटना दिनांक 29/06/24 कों इसका छोटा भाई मनदेव के बाड़ी मे लगा हुआ पौधा कों बकरी खा गया था जिस बात पर मनदेव अपने बड़े भाई आहत सहदेव कों गाली गलौज कर रहा था, जो आहत द्वारा मना करने पर आरोपी मनदेव आवेश मे आकर जान से मारने की धमकी देते हुए तीर धनुष से आहत कों गंभीर चोट कारित किया हैं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना धौरपुर मे अपराध क्रमांक 54/24 धारा 307 भा.द.वि. कायम कर विवेचना मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम मनदेव उम्र 35 वर्ष साकिन जटासेमर थाना धौरपुर का होना बताया, आरोपी से पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया,आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त तीर धनुष जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी धौरपुर निरीक्षक कैलाश मिर्रे, उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, रामधनी राम, आरक्षक परमेश्वर सोनी, सचिन्द्र सिन्हा शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47