Advertisement

मुख्यमंत्री साय की अपील: स्कूल में विद्यार्थी और शिक्षक ‘एक पेड़ अपनी मां के नाम’ लगाएंगे

मुख्यमंत्री साय की अपील: स्कूल में विद्यार्थी और शिक्षक ‘एक पेड़ अपनी मां के नाम’ लगाएंगे

स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों को जारी किए निर्देश

रायपुर //मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बच्चों को मां के नाम पर एक पेड़ लगाने से पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। पालकों और शिक्षकों को इसमें शामिल करने से बड़े पैमाने पर पौध रोपण हो सकेगा। क्योंकि सभी मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे, इसलिए इसकी देखभाल भी महत्वपूर्ण होगी।

मुख्यमंत्री की अपील का पालन करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों को विभागीय निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री साय की इच्छा के अनुरूप हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर काम करना चाहिए। क्योंकि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। इसलिए इन दोनों को मिलाकर पर्यावरण संरक्षण में भी फायदेमंद काम किया जा सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

निर्देशों के अनुसार, ऐसे स्कूल का अहाता छायादार पेड़ों (जैसे नीम, गुलमोहर, करंज, अशोक, अर्जुन आदि) से घिरा होना चाहिए। विद्यार्थी, शिक्षक और पालक अपने पौधे को वृक्ष बनने तक पालन पोषण करेंगे। वन विभाग को पौधारोपण के लिए उचित ऊँचाई के पौधे प्राप्त करने की अनुमति दी गई है। पौधारोपण के लिए आवश्यक मापदंडों के गड्ढे बनाने और स्थानीय स्तर पर आवश्यक मात्रा में मिट्टी और खाद उपलब्ध कराने को कहा गया है। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान पौधारोपण किया जाएगा। इस हेतु जिले का शालावार कलेण्डर तैयार किया जाएगा। विद्यालयों में पौधारोपण के दौरान जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। पौधारोपण के समय शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं से पौधों को सुरक्षित रखने बाबत् शपथ ग्रहण भी कराएं जाने के निर्देश दिए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47