Advertisement

70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि देने का दावा झूठा 5 लाख महिलाओं को नहीं मिला है पैसा

70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि देने का दावा झूठा 5 लाख महिलाओं को नहीं मिला है पैसा

70 लाख महिलाओं को राशि दी जाती तो 700 करोड़ रुपया होता है सरकार ने 653 करोड़ पर दिया

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदन योजना के जरिए 70 लाख महिलाओं को इस माह किश्त देने का दावा झूठा है। 70 लाख महिलाओं को यदि 1000 रु. दिया जाता तो 700 करोड रुपए होता है। राज्य सरकार 653 करोड़ 85 लाख रुपए देने का दावा कर रही है इससे स्पष्ट हो गया है कि योजना से जुड़े 5 लाख महिलाओं को यह राशि नहीं मिला है। राज्य सरकार को उन 5 लाख महिलाओं का नाम सार्वजनिक करना चाहिए जिन्हें यह राशि नहीं मिली है। हकीकत में सरकार के द्वारा जारी आंकड़े कागजी है,¬ पूरी महिलाओं को राशि नहीं दी जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से 1000 रू. प्रति माह देने का वादा किया गया था और चुनाव के दौरान भाजपा ने 85 लाख से अधिक महिलाओं से फॉर्म भी भरवा थे। सरकार बनने के बाद प्रदेश के 45 प्रतिशत महिलाओं को यह राशि नहीं मिल रही है। राज्य सरकार झूठी वाहवाही लूटने के लिए हर माह 70 लाख महिलाओं को राशि देने का दावा करती है सच्चाई है कि हर माह 5 लाख महिलाओं को पैसा नहीं मिल रहा है। चार माह में योजना से जुड़े 20 लाख महिलाओं को राशि प्राप्त नहीं हो रहा हैं। योजना से वंचित शेष 45 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना में शामिल होने का अवसर भी नहीं दिया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि देने के लिए राज्य सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति विभाग अनुसूचित जनजाति विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की योजना की राशि को आहारण किया जा रहा है। इसके चलते इन विभागों को द्वारा चलाए जा रहे योजनाएं शिथिल पड़ी हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47