Advertisement

मोदी सरकार बीते 5 वर्ष तक छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव सौतेला व्यवहार की अरुण साव के बयान से हुआ पुष्टि

मोदी सरकार बीते 5 वर्ष तक छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव सौतेला व्यवहार की अरुण साव के बयान से हुआ पुष्टि

केंद्र के छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय पर तत्कालीन भाजपा के संसद मौन रहते थे और कांग्रेस पर आरोप लगाते थे अब माफी मांगे

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र की उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बयान से स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस ने जो केंद्र की भाजपा सरकार के ऊपर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया था वह सही था। आज अरुण साव कह रहे हैं कि कांग्रेस सरकार के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए कांग्रेस सरकार के दौरान मात्र 827 करोड़ रू. मिलता था और अभी 3321 करोड़ रू. मिला है। इससे स्पष्ट हो गया कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के साथ 5 वर्षों तक अन्याय किया है और कांग्रेस जब छत्तीसगढ़ के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती थी। तब भाजपा के तत्कालीन सांसद और भाजपा नेता मोदी सरकार के बचाव में कांग्रेस के आरोप को झूठा ठहाराती थी। आज अरुण साव के बयान से स्पष्ट हो गया कि छत्तीसगढ़ के साथ छल किया गया है। अब भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ के साथ हुए अन्याय पर माफी मांगना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए जो राशि मांगी जाती थी उसे राशि का आवंटन नहीं किया जाता था। आज 3321 करोड़ रू. दिया गया है। यही पैसा पहले मिल जाता तो छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग मजबूत हो जाते बेहतर आवागमन के लिए जनता को सुविधा मिलता। कांग्रेस के जो सौतेला व्यवहार का जो आरोप था आज वह प्रमाणित हो गया है, इसकी पुष्टि स्वयं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दलीय दुर्भावना के चलते केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन नहीं किया है। छत्तीसगढ़ की जनता के हक अधिकार को रोका है। केंद्रीय योजनाओं की राशि को रोका किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं दिया, धान खरीदी के वक्त बारदाना की आपूर्ति नहीं किया, समय पर चावल ढुलाई के लिये ट्रेन नहीं दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित मकान को जानबूझकर निरस्त किया, कोविड के दौरान भी यही रवैया केंद्र सरकार कर रहा है। छत्तीसगढ़ के जीएसटी की क्षतिपूर्ति की राशि एवं जीएसटी के हिस्सा को समय पर नहीं दिया इसका जवाब भाजपा को देना होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47