Advertisement

भाजपा के द्वारा जारी किया गया पोस्टर उसकी झुंझलाहट को बताता है-कांग्रेस

भाजपा के द्वारा जारी किया गया पोस्टर उसकी झुंझलाहट को बताता है-कांग्रेस

संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आक्रामकता से भाजपा घबरा गयी है

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के द्वारा जारी किया गया पोस्टर उसकी झुंझलाहट को बताता है। 400 का पार का नारा देने वाली भाजपा दो बैसाखी के साथ बड़ी मुश्किल से सरकार में आयी है और मोदी 3 की लंगड़ी सरकार 6 या 8 महीनों से ज्यादा चलने वाली नही है। भाजपा कांग्रेस के लिये पोस्टर जारी कर रही है यह उसकी स्तरहीन राजनीति है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सांसदों की संख्या दुगुनी हुई है और भाजपा के सांसदों की संख्या कम हुई है। यदि जनता दल यूनाइटेड और चंद्रबाबू नायडू समर्थन नहीं करते तो नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन पाते। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा अपने दम पर 272 के बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2024 के चुनाव परिणाम से साफ हुआ है देश में मोदी की लोकप्रियता घटी है और राहुल गांधी के प्रति लोगों का समर्थन बढ़ा है। संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आक्रमकता से भाजपा घबरा गयी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी ने जिस प्रकार से भाजपा और नरेंद्र मोदी को आईना दिखाया है उससे समूची भाजपा सहम गयी है। उन्हें इस बात का अहसास हो गया है कि 10 सालों तक जो मनमानी मोदी 1 और मोदी 2 में हुई है वह अब नहीं चलने वाली, विपक्ष के नेता के तौर पर संसद में जनता के मजबूत प्रहरी के रूप में राहुल गांधी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार को अब महंगाई, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी का जवाब सदन में देना होगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने नीट मामले को जिस प्रभावी ढंग से उठाया है उससे साफ हो गया कि अब सत्तारूढ़ दल जनता के सवालों से भाग नहीं सकती। संसद को बाधित करके मनमाने ढंग से कानून बनाने का दौर चले गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47