Advertisement

हॉस्पिटैलिटी (गेस्टशिप) एवं होटल मैनेजमेंट’ प्रशिक्षण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई

हॉस्पिटैलिटी (गेस्टशिप) एवं होटल मैनेजमेंट’ प्रशिक्षण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा /अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक/युवतियों के लिए ‘‘हॉस्पिटैलिटी (गेस्ट शिप) एवं होटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षण‘‘ योजनांतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिये हॉस्पिटैलिटी (गेस्ट शिप) एवं होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने की आकांक्षा रखने वाले प्रदेश के युवक-युवतियों से 12 जुलाई 2024 शाम 05ः00 बजे तक पुनः आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्तें विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
आवेदन पत्र पंजीकृत डाक द्वारा या सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण अंतर्गत कुल 100 अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूर्णकालिक होगा एवं प्रशिक्षण अवधि में अन्यत्र किसी नियमित पाठ्यक्रम व नौकरी/व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रशिक्षण आवासीय है, प्रशिक्षण का पूर्ण व्यय विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। प्रशिक्षण में छात्रावास एवं मेस की सुविधा भी निःशुल्क होगी। प्रशिक्षण उपरांत संस्था द्वारा जॉब प्लेसमेंट की प्रक्रिया के माध्यम से जॉब भी उपलब्ध करायी जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57