Advertisement

ओडीएफ मॉडल ग्राम बनाने प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

– ग्राम पंचायत के सचिव एवं स्वच्छग्राही समूह की दीदी हुए शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनांदगांव // कलेक्टर संजय अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के सभी ग्रामों को ओडीएफ मॉडल बनाने हेतु ग्राम पंचायत के सचिवों एवं स्वच्छग्राही समूह की दीदीयों को ग्राम स्तर पर मास्टर ट्रेनर बनाए जाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत सभी ग्राम को ओडीएफ मॉडल ग्राम बनाए जाने के 56 ग्राम पंचायत के सचिवों एवं स्वच्छग्राही समूह की दीदीयों को ग्राम स्तर पर मास्टर ट्रेनर बनाए जाने हेतु प्रशिक्षित किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम को ओडीएफ प्लस मॉडल बनाने, ग्राम को ओडीएफ स्थायित्व बनाए रखने तथा सभी घरों में क्रियाशील व्यक्तिगत शौचालय को बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में तरल अपशिष्ठ प्रबंधन, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के तहत सूखा कचरा और गीला कचरा को पहचाने तथा उसको अलग-अलग रखने के साथ ही घर-घर से सूखा कचरा संग्रहण करने, स्वच्छता शुल्क हेतु जनजागरूकता लाने, प्रति दिवस निकलने वाले कचरा हेतु पंजी संधारण करते हुए उसका सुरक्षित निपटान के बारे में बताया गया। इस दौरान जनपद सीईओ श्रीमती शिल्पा देवांगन ने सभी सचिव को ग्रामों को ओडीएफ प्लस मॉडल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मास्टर ट्रेनर छोटेलाल साहू द्वारा ग्राम स्तर पर प्लास्टिक प्रतिबंध के साथ-साथ ग्राम को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने व स्वछाग्राही दीदी के सुरक्षा एवं सम्मान को बनाये रखने के संबंध में जानकारी दी गई। यूनिसेफ के मास्टर ट्रेनर बसंत मार्कण्डेय द्वारा मिशन लाइफ अंतर्गत पर्यावरणीय अनुकूलित व्यवहार करने एवं 7 थीम के 75 एक्शन के संबंध में द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक समन्वयक नंदकिशोर साहू द्वारा विभिन्न विषयवार प्रशिक्षण दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47