Advertisement

एसटी-एससी वर्ग के युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण के लिए सुनहरा अवसर

एसटी-एससी वर्ग के युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण के लिए सुनहरा अवसर

प्रशिक्षण के लिए 12 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद / आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 हेतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के युवक-युवतियों के लिए हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण योजनांतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर इस क्षेत्र में कैरियर बनाने की आकांक्षा रखने वाले युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नवीन भगत ने बताया कि प्रशिक्षण अंतर्गत 100 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जायेगा। यह प्रशिक्षण पूर्णकालिक होगा एवं प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण अवधि में अन्यत्र किसी नियमित पाठ्यक्रम अथवा नौकरी, व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण व्यय विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण आवासीय है। छात्रावास एवं मेस की सुविधा निःशुल्क होगी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण देने वाले संस्था द्वारा जॉब प्लेसमेंट भी उपलब्ध करायी जायेगी।
जिले के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन 12 जुलाई सायं 5 बजे तक कार्यालय आदिवासी विकास विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम व शर्तें डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47