Advertisement

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 06 से 09 जुलाई तक सभी बैंक शाखाओं में लगेगा विशेष शिविर

कलेक्टर के निर्देश पर जिले के समस्त बैंक शाखाओं में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड शिविर का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद / कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार एवं भुंजिया जनजाति वर्ग के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जायेगा। इससे किसानों को अल्पकालिन कृषि ऋण से लाभान्वित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। ताकि विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के किसानों को अल्पकालिन कृषि ऋण प्रदाय किया जा सके। कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर, आदिम जाति विभाग के सहायक आयुक्त एवं कृषि विभाग के उप संचालक को पत्र प्रेषित कर कहा है कि जिन गांवों में विशेष पिछड़ी जनजातियों की बसाहट अधिक है, उन गांवों को प्राथमिकता क्रम में रखते हुए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये गये थे। जिससे कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना से लाभान्वित करने के लिए शिविरों का आयोजन कर शत प्रतिशत लाभान्वित किया जा सके। इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि यह शिविर शनिवार 06 जुलाई, सोमवार 08 जुलाई एवं मंगलवार 09 जुलाई को सुबह 11 बजे से 03 बजे तक जिले के समस्त बैंक शाखाओं में आयोजित की जायेगी। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से वंचित किसानों को उनके नजदीकी बैंक शाखा में भूमि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं केवाईसी दस्तावेजों के मूलप्रति के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होने कहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47