Advertisement

WTC Final: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान, कहा- बारिश के बाद भारत को प्लेइंग इलेवन में करना चाहिए था बदलाव

WTC Final: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान, कहा- बारिश के बाद भारत को प्लेइंग इलेवन में करना चाहिए था बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह का मानना है कि अपने सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड दौर पर नहीं ले जाना बेहद बड़ी गलती है और शार्दुल ठाकुर को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा होना चाहिए था.

शार्दुल 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं थे, इसलिए बारिश के बाद साउथैम्पटन में हालात तेज गेंदबाजी के अनुकूल होने के बावजूद उन्हें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा सका.

इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की जीत के साथ सरनदीप का कार्यकाल खत्म हुआ था. उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल और चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भुवनेश्वर को नहीं चुनना निराशाजनक है.

सरनदीप ने कहा, “दो दिन पहले प्लेइंग इलेवन का चयन किया गया तो उसमें दो स्पिनरों की मौजूदगी ठीक थी. लेकिन इसमें बदलाव किया जाना चाहिए था. क्योंकि (बारिश के बाद) हालात तेज गेंदबाजी के अनुकूल हो गए थे.”

उन्होंने कहा, “आपने दो स्पिनर (रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा) चुने. क्योंकि वे बल्लेबाजी कर सकते थे. एकमात्र तेज गेंदबाज जो बल्लेबाजी कर सकता है वह शार्दुल है और वह 15 सदस्यीय टीम में भी नहीं था. वह अंतिम एकादश में जगह बनाता या नहीं, उसे 15 सदस्यीय टीम में होना चाहिए था.”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

श्रीलंका में अगले महीने होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज़ के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान बनाए गए भुवनेश्वर के संदर्भ में सरनदीप ने कहा कि इस तेज गेंदबाज का ब्रिटेन दौरे पर जाने वाली टीम में स्वत: चयन होना चाहिए था. उन्होंने कहा, “भुवनेश्वर को इंग्लैंड नहीं ले जाना बेहद बड़ी गलती है. वह आपका सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज है और वह टीम का हिस्सा तक नहीं है.”

सरनदीप ने कहा कि शार्दुल जैसे किसी खिलाड़ी को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में तराशने का समय आ गया है. क्योंकि हार्दिक पंड्या लंबे फॉर्मेट में गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हैं. उन्होंने कहा, “आप सिर्फ हार्दिक पर निर्भर नहीं रह सकते. आपको नहीं पता कि वह सभी फॉर्मेट में गेंदबाजी करने के लिए कब फिट होगा, इसलिए शार्दुल जैसे किसी खिलाड़ी को निखारने की जरूरत है या विजय शंकर या शिवम दुबे भी मौजूद हैं.”

सरनदीप ने उम्मीद जताई कि मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ में नियमित रूप से मौका मिलेगा. उन्होंने कहा, “इस सीरीज़ में रोटेशन होगी. यह सिराज को मौका देने का सही समय है और उसे अधिक से अधिक मैच खिलाने चाहिए. वह अच्छी गेंदबाजी कर रहा है. अगर लंबा अंतर आ जाता है तो उसे तुरंत सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करने में मुश्किल हो सकती है.”

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47