Advertisement

चार को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

चार को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उत्तर बस्तर कांकेर/कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने एवं पानी में डूबने से मृत्यु होने के 04 प्रकरणों में उनके आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार बांदे तहसील के ग्राम मोरखण्डी निवासी 37 वर्षीय मिरगुराम महा की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती मंगली को चार लाख रूपये, भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम नारायणपुर निवासी 55 वर्षीय श्रीमती जानकी बाई पटेल की नदी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम आश्रित अंगदराम पटेल को चार लाख रूपये, पखांजूर तहसील के ग्राम मेण्ड्रा निवासी 57 वर्षीय रजऊ राम धु्रवा की गड्ढे के पानी में डूबकर मृत्यु हो जाने पर उनके पुत्र जगेलराम धु्रवा को चार लाख रूपये तथा इसी तहसील के ग्राम ठाकुरनगर के 02 वर्षीय प्रणव बछाड़ की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम आश्रित श्री प्रहलाद बाछाड़ और श्रीमती प्रोमिला बाछाड़ के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05