Advertisement

साय कैबिनेट पहुंचा अयोध्या मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभु श्री रामलला का पूजन एवं दर्शन किए

साय कैबिनेट पहुंचा अयोध्या मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभु श्री रामलला का पूजन एवं दर्शन किए

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित मंत्रिमंडल पहुंचा अयोध्या | सुबह 11:00 अयोध्या पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के साथ प्रभु श्री रामचंद्र भगवान के दर्शन कर सरयू नदी पर पूजा-अर्चना की |

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि भगवान श्री राम का छत्तीसगढ़ से अलग ही लगाव रहा है क्योंकि वह हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे है और इसीलिए आज हम सभी शिवरीनारायण से बेर फल लाकर प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित किए हैं | जब प्रभु श्री राम वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य मीठे तो माता शबरी ने उन्हें वहीं बेर खिलाया था | मैंने प्रभु श्री राम के दर्शन कर उनसे भटगांव और छत्तीसगढ़वासियों के लिए आशीर्वाद मांगा और उनके स्वस्थ रहने की कामना की | प्रभु श्री राम का यह मंदिर विकसित भारत और हिंदू राष्ट्र की ओर एक अनूठा पहल है |

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ सरकार ने रामलला दर्शन योजना भी शुरू की है | इसके तहत प्रदेश भर के श्रद्धालु आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम के दर्शन करते हैं | इस योजना से हजारों श्रद्धालु अब तक रामलला के दर्शन कर चुके हैं | योजना की शुरुआत के समय ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि जल्द ही हम अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने जाएंगे | इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के साथ भगवान के दर्शन किए |

इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा, राम विचार नेताम, लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, श्याम बिहारी जयसवाल,टंकराम वर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे |

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47