Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने राज्य के सभी 23 जिलों को डिजिटल रूप से किया निरीक्षण!  

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने राज्य के सभी 23 जिलों को डिजिटल रूप से किया निरीक्षण!  

रायपुर// आज छत्तीसगढ़ राज्य में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन हुआ। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने इस अवसर पर राज्य के सभी 23 जिला एवं सत्र न्यायालयों से डिजिटल रूप से जुड़कर लोक अदालत की कार्यवाहियों का निरीक्षण किया। सभी जिलों के प्रधान जिला न्यायाधीशों और अन्य खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारियों से बातचीत हुई और लोक अदालत की प्रगति का आकलन किया गया। उन्हें अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए मुख्य न्यायाधीश ने प्रेरित किया।

जिला न्यायालय रायगढ़ के एक मामले में, मुख्य न्यायाधिपति सिन्हा द्वारा लोक अदालत के वर्चुअल मोड में निरीक्षण के दौरान, एक उम्रदराज पति पत्नी के मध्य घरेलू हिंसा का विवाद था और वे अलग रह रहे थे. लोक अदालत के दौरान दोनों ने समझौता किया और एक साथ रहने को तैयार हो गए। मुख्य न्यायाधीश ने पक्षकारों के प्रयासों की सराहना की और दम्पत्ति को भविष्य में सुख-समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्य न्यायाधिपति ने भी उच्च न्यायालय बिलासपुर में नेशनल लोक अदालत के संबंध में गठित दो खण्डपीठों का दौरा किया और अधिवक्ताओं और पक्षकारों को लोक अदालत से प्रकरणों को निराकृत करने की सलाह दी।

मुख्य न्यायाधिपति की पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में पहली बार उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्तिगणों ने भी अपने पोर्टफोलियो जिलों में भ्रमण किया, जिससे नेशनल लोक अदालत की कार्यवाही की जांच की गई और लोक अदालत के पीठासीन अधिकारियों, सदस्यों और पक्षकारों को अधिक मामले निपटाने की प्रेरणा मिली। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गणों के द्वारा नेशनल लोक अदालत के दिन अपने पोर्टफोलियो जिले में उपस्थित रहना लोक अदालत व्यवस्था की विश्वसनीयता को पारदर्शी व विश्वसनीय बनायेगा और इसे एक नई उंचाई प्रदान करने वाला होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्य न्यायाधिपति सिन्हा द्वारा सभी 23 जिलों का वर्चुअल मोड से निरीक्षण जहां आधुनिक तकनीक का न्यायालयीन कार्यवाहियों में उपयोग को दर्शाता है। वहीं मुख्य न्यायाधिपति की यह पहल लोक अदालत के पीठासीन अधिकारियों, सदस्यों व पक्षकारों को प्रोत्साहित करने के साथ साथ पक्षकारों में विश्वास सृजित करेगा और लोक अदालत को और विश्वसनीयता और प्रमाणिकता प्रदान करेगा।

13 जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य के उच्च न्यायालय से लेकर तालुका स्तर और राजस्व न्यायालयों में आयोजित नेशनल लोक अदालत ने लगभग 199 करोड़ रुपये का पुरस्कार पारित करते हुए लगभग आठ लाख से अधिक मामलों का निराकरण किया, जिनमें सात लाख तिहत्तर हजार से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरण और चौंसठ हजार पांच सौ से अधिक लंबित मामले शामिल थे।

मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्तिगण को उनके पोर्टफोलियो के जिलों में लोक अदालत की सफलता के लिए धन्यवाद दिया है। मुख्य न्यायाधिपति ने उच्च न्यायालय में गठित लोक अदालत की दो खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारियों, न्यायमूर्तिगणों और सदस्यों को भी धन्यवाद दिया है।

मुख्य न्यायाधिपति ने राज्य के सभी सम्मानित प्रधान जिला न्यायाधीशगणों, नेशनल लोक अदालत के संबंध में राज्य में गठित सभी खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारियों और खण्डपीठों के सदस्यों, सभी न्यायालयीन कर्मचारियों, पैरालीगल वालेण्टियर, अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों, पक्षकारों और सभी लोगों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष मुख्य न्यायाधीश ने प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया को भी धन्यवाद दिया, जिन्होनें इस लोक अदालत के प्रचार-प्रसार और आम जनता को जागरूकता देने में विशेष योगदान दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47