Advertisement

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सोमवार को बीजापुर जिले के दौरे पर

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सोमवार को बीजापुर जिले के दौरे पर

संवेदनशील क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं,मौसमी एवं जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियों का लेंगे जायजा

जिला अस्पताल और  समीपवर्ती पोटा केबिन छात्रावास का भी करेंगे निरीक्षण

रायपुर/छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सोमवार को बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश के सुदूर और संवेदनशील जिले में पूरा दिन व्यतीत करेंगे जिसके अन्तर्गत जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति तथा मौसमी एवं जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियों का जायज़ा लेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जायसवाल इस दौरान जिला अस्पताल का दौरा भी करेंगे और समीपवर्ती पोटा केबिन छात्रावास का भी निरीक्षण करेंगे। गौरतलब है कि पोटा केबिन में कुछ छात्र मलेरिया से पीड़ित हैं। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ज़िला पंचायत सभागार बीजापुर में बस्तर संभाग के सभी ज़िलों के स्वास्थ्य प्रमुखों (सीएमएचओ,सीएस,डीपीएम) की बैठक भी लेंगे। ज़िला प्रमुखों द्वारा वर्षाऋतु की बीमारियों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी। जायसवाल के साथ पूर्व मंत्री महेश गागडा,अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य मनोज पिंगुआ एवं स्वास्थ्य संचालक ऋतुराज रघुवंशी भी रहेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47