Advertisement

जनता के हित में विकास कार्य होंगे सांय-सांय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के हित में विकास कार्य होंगे सांय-सांय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड मुख्यालय में आयोजित मतदाता अभिनन्दन समारोह में पहुँचे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र का बेटा मुख्यमंत्री है और जनहित में जो भी कार्य हैं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सभी विकास कार्य सांय-सांय होंगे। आप लोगों के विधायक को प्रदेश के नेतृत्व का जिम्मा मिला है। लोकसभा में आपने मोदी को गारंटी पर भरोसा जताया और छत्तीसगढ़ से 10 सीट में जीत मिली। अभी 7 महीने ही सरकार बने हुए हैं। हमारी सरकार ने 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1 हजार राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दिया गया है। रामलला दर्शन योजना से प्रभु श्री राम के दर्शन का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा।
मुख्यमंत्री साय ने दुलदुला में व्यवस्थित सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए की घोषणा की। उन्होंने दुलदुला में बस स्टैंड, मिनी इंडोर स्टेडियम, हायर सेकंडरी स्कूल के भवन और दुर्गा पंडाल के लिए 10 लाख रूपए की मंजूरी की घोषणा की। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने सोकोड़ीपा में यादव समाज के भवन में बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, शारदा धाम के लिए जमीन, एंबुलेंस और शव वाहन की घोषणा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए काम हो रहा है। कमीशन खोरी पर कार्यवाही की जा रही है। शराब में एफएल 10 को हटा दिए हैं। बीते दिनों मितानिनों के लिए राशि जारी की है। सरकार हर वर्ग को ध्यान में रख काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा और लोकसभा में ऐतिहासिक जीत के लिए सभी पांचों मंडल के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत कर यहां से भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाई है। मंच से कुछ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर पाए लेकिन आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण ही कुनकुरी में भारी वोट से जीत दिलाई। 25 हजार वोट से जीत दिलाई। इसके लिए आप सभी को बहुत बधाई। लोकसभा में भी बीजेपी को 40 हजार वोट से बढ़त दिलाई। कुनकुरी क्षेत्र से 15 हजार वोट इस बार ज्यादा मिले। यह आपकी मेहनत का ही नतीजा है। जिससे रायगढ़ लोकसभा में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई। आप सब की मेहनत से 54 सीट और 46 प्रतिशत वोट परसेंटेज रहा।
’विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं का अभिनंदन है। आप सभी की मेहनत से कुनकुरी में आपने न सिर्फ विधायक बनाया बल्कि एक मुख्यमंत्री बनने का गौरव भी हासिल हुआ है। आपकी मेहनत से पत्थलगांव और जशपुर में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई। आप सभी का अभिनंदन।

’पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि हम सभी कुनकुरी के मतदाताओं के आभारी हैं। कुनकुरी से विधायक बन कर आए विष्णुदेव साय के हाथ में ही प्रदेश का नेतृत्व है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। आगे भी आप लोगों का ऐसा ही आशीर्वाद हम सभी को मिलता रहेगा ऐसी आशा करते हैं।

’रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि आपके आशीर्वाद से सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नही पूरे भारत में हमारी सरकार बनी है। खुशी की बात है आप सभी के स्वागत अभिनंदन का मौका मिला है। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत परिश्रम से हम आगे के सभी चुनावों में भी जीत हासिल करेंगे।

कार्यक्रम में सुनील गुप्ता’(जिला अध्यक्ष भाजपा) ने कहा एक एक मतदाताओं की मेहनत से हमने विजय हासिल किया है। यह हम सबका सौभाग्य है कि हमारे 4 बार के सांसद 3 बार के विधायक रहे हमारे सरल सहज विष्णुदेव साय जी अब हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। हमारे सांसद राधेश्याम राठिया 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीते हैं। यह सब हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव हुआ है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47