Advertisement

राजधानी मे सरेआम गोलीबारी सरकार और पुलिस दोनों का इक़बाल खत्म -कांग्रेस

राजधानी मे सरेआम गोलीबारी सरकार और पुलिस दोनों का इक़बाल खत्म -कांग्रेस

6 माह पहले किसी अपराधी की जुर्रत नहीं थी की वह मेल कर पुलिस को चुनौती दे सके

राज्य की अब तक की सबसे कमजोर सरकार है साय सरकार

रायपुर // राजधानी मे सरेआम गोलीबारी से साबित हो गया की राज्य मे सरकार और पुलिस दोनों का इक़बाल खत्म हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की भाजपा सरकार से क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही है।राज्य की अब तक की सबसे कमजोर सरकार है। अपराधी खुले आम पुलिस को मेल कर के चुनौती दे रहे। अपराध करने के बाद मेल करके रोक सकते हो तो रोक लो कह रहे। 6,,महीने पहले तक किसी अपराधी, गिरोह मे यह हिम्मत नहीं थी की वह ऐसी धमकी की हिमाकत करता। 6माह मे ही राजधानी मे गोलोबारी की 4घटना हुई है।अंतर्राजीय गेंगस्टर राज्य मे पैर पसार रहे है सरकार् है की मूक दर्शक बनी हुई है। राजधानी मे शूटर कारोबारी पर गोलियों की बौछार करते है कारोबारी के निजी सुरक्षा कर्मी भी कई राउंड हवाई फायर करते है पुलिस बाद मे लकीर पीटने पहुँचती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के राज् मे आम आदमी खुद को डरा महसूस कर रहा व्यापारी कारोबारी भयभीत हो गए है छत्तीसगढ़ मे इस प्रकार के गोलीबारी और गेंगस्टर बाजी कि परम्परा कभी नहीं रही। लोग बेधडक अपना व्यवसाय करते थे महिलाये रात 11बजे भी सड़को पर निर्भीक हो कर निकलती थी 6माह मे स्थितिया बदल गयी पूरे राज्य मे भय का वातावरण बना दिया गया है।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। नागरिको को भय के माहौल जीवन जीना पड़ रहा है। अपराधी बेलगाम हो गये है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है।
6 माह में राज्य में 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक हत्यायें। चाकूबाजी, लूट, डकैती, चेन स्नेचिंग की अनगिनत घटनाएं हो चुकी है। राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि अपराधी बिना किसी वाहन के पैदल चल कर चैन खींच कर भाग जाते है। राजधानी में थाने में चाकू मार दिया जाता है पुलिस असहाय हो गयी है। नक्सलवादी घटनायें 6 माह में बढ़ गयी।
राज्य में रोज़ 3 बलात्कार की घटना हो रही, हर दो दिन में एक सामूहिक दुराचार की घटना हो रही है।
रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरे सामने आ रही। राज्य कि क़ानून व्यवस्था नागरिकों कि सुरक्षा भगवान भरोसे है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47