Advertisement

अम्बिकापुर : नगर निगम के सभी 48 वार्डो में विसंगतिपूर्ण परिसीमन पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराया।

नगर निगम के सभी 48 वार्डो में विसंगतिपूर्ण परिसीमन पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर/कांग्रेस ने नगर निगम के सभी 48 वार्डो में विसंगतिपूर्ण परिसीमन पर विरोध प्रकट किया। पहले दिन तीन दर्जन आपत्तियां मिली। 22 जुलाई तक अतिरिक्त आपत्तियां मिलेगी।
विसंगतिपूर्ण परिसीमन के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सभी 48 वार्डो से दावा आपत्तियों का संकलन किया था।जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक,महापौर डॉ. अजय तिर्की,सभापति अजय अग्रवाल,डॉ. जेपी श्रीवास्तव,द्वितेंद्र मिश्रा,हेमन्त सिन्हा,बंटी शर्मा और अन्य कांग्रेसजनों ने आपत्तियों को कलेक्टर के प्रतिनिधि को भेजा। राजीव भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली की शक्ल में पहुंचे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि डिगमा ग्राम पंचायत को नगर निगम में शामिल किया गया है, बिना राजपत्र में घोषणा के।ग्राम पंचायत की ग्रामसभा ने भी प्रस्ताव पारित किया है।ठीक उसी तरह, गहिरा गुरु वार्ड के हुन्डरालता और चाउर पारा क्षेत्र को निगम क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है।2003 से यह क्षेत्र निगम का हिस्सा था, लेकिन लगभग 400 लोग अब निगम क्षेत्र या ग्राम पंचायत में नहीं हैं। इस क्षेत्र के लोगों को अपनी पहचान का संकट खड़ा हुआ है।
डॉ. अजय तिर्की, महापौर, ने बताया कि परिसीमन 2011 की जनगणना से प्रेरित है। 2011 के बाद जनसंख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ, इसलिए वार्डो के परिसीमन का कोई औचित्य नहीं था। सभापति अजय अग्रवाल ने बताया कि अनुमान के अनुसार एक कमरे में बैठकर परिसीमन किया गया है।बारह से पन्द्रह सौ लोगों को दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया गया है, लेकिन वहां की जनसंख्या नहीं बदली।डॉ. जेपी श्रीवास्तव ने विसंगतिपूर्ण परिसमन के खिलाफ कोर्ट जाने का प्रस्ताव दिया।
कांग्रेस की प्रतिनिधि मंडल में दुर्गेश गुप्ता,शैलेन्द्र सोनी, प्रमोद चौधरी,विनीत जायसवाल,संजीव मंदिलवार,आशीष वर्मा,चन्द्र प्रताप सिंह,जीवन यादव,अनिल सिंह,विकल झा,बाबर, काजू खान,रजनीश सिंह,विकास केशरी,अमित सिंह,शुभम जायसवाल,नरेंद्र विश्वकर्मा,आशीष शील,मिथुन सिंह,राकेश सोनी,केदार यादवविकास शर्मा,पूर्णिमा सिंह,रूही गजाला,मंजू सिंह,मालती सिंह,हमीदा बानो,प्रीति सिंह शकीला सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47