Advertisement

आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/ विश्रामपुर -शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में एसईसीएल बिश्रामपुर द्वारा प्रायोजित रोजगारोन्मुखी निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सिपेट के प्रशिक्षक श्री विनय कुमार ने केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर का पूर्ण परिचय देते हुए बताया कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड बिलासपुर द्वारा 1200 जरूरतमंद युवाओं हेतु निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड खनन प्रभावित जिलों के उम्मीदवारों हेतु है। इसमें छः माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण तत्पश्चात प्रशिक्षण संबंधित उद्योगों में प्लेसमेंट के जरिए निश्चित रोजगार दिया जाना है। उन्होंने सिपेट द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले रोजगार की असीम संभावनाओं के विषय में महाविद्यालय के भूतपूर्व तथा वर्तमान छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जिससे वे विभिन्न उद्योगों में रोजगार हेतु कुशल बन सकें।
उन्होंने बताया कि सिपेट रायपुर प्रांगण में मुख्यतः मशीन ऑपरेटर-प्लास्टिक प्रोसेसिंग, मशीन ऑपरेटर-इंजेक्शन मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर-प्लास्टिक एक्सट्रूशन, मशीन ऑपरेटर-ब्लो मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर-टूल रूम, मशीन ऑपरेटर ऐंड प्रोग्रामर-सीएनसी मिलिंग के लिए योग्य उम्मीदवार जो 10वीं पास हैं, उन्हें 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण स्थल पर आवास, भोजन तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की निःशुल्क व्यवस्था है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में 18 से 28 वर्ष तक के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा तथा 6 माह के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को देश के विभिन्न प्राइवेट प्लास्टिक एवं मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज में रोजगार दिया जाएगा। आवेदन पत्र सिपेट रायपुर में स्वयं जाकर भी जमा किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार मिश्र के अतिरिक्त सभी अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में भूतपूर्व छात्र तथा वर्तमान छात्र मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57