
साय सरकार 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक हत्यायें,के खिलाफ कांग्रेस 24 को करेगी विधानसभा का घेराव
साय सरकार 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक हत्यायें,के खिलाफ कांग्रेस 24 को करेगी विधानसभा का घेराव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सात महीने की सरकार में राज्य में कानून व्यवस्था खस्ताहाल हो गई है, राजधानी में चार गोलीबारी की घटना हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर राज्य में फैल रहे हैं सरकार मूकदर्शक है। 7 महीने में राज्य में 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार और 200 से अधिक हत्याएं हुईं। चेन स्नेचिंग, चाकूबाजी, लूट, डकैती सब हो चुके हैं। सरकार आम लोगों की रक्षा नहीं कर सकती है।
2018 के पहले भी प्रदेश में भाजपा की रमन सरकार में कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं में अराजकता थी। अवैध कारोबार, भू-माफिया, रेत माफिया, गांजा तस्कर, ड्रग्स तस्कर और मानव तस्करी ने सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया। आज फिर से वही स्थिति बन गई है। साय सरकार ने सिर्फ सात महीने में कांग्रेस सरकार की मजबूत कानून व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। गृहमंत्री केवल बाहर से बोलते हैं, कानून नहीं है। अवैध वसूली शुरू हो गई है। 24 जुलाई को कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी, जो सरकार को बदतर कानून व्यवस्था के खिलाफ जागृत करेगा।
विधानसभा के घेराव के लिए हमारी तैयारियां पूरी है हजारों की संख्या में कांग्रेसजन 24 जुलाई को विधानसभा की ओर कूच करेंगे। हमारा विधानसभा घेराव शांतिपूर्ण और आक्रमक होगा। यह आंदोलन जनता की जान माल की रक्षा के लिये भाजपा की निकम्मी सरकार के प्रति आम आदमी का प्रतिकार होगा।