Advertisement

कलेक्टर ने अनुविभागीय दंडाधिकारी और जनपद कार्यालय का किया निरीक्षण!

कलेक्टर ने अनुविभागीय दंडाधिकारी और जनपद कार्यालय का किया निरीक्षण!

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

जगदलपुर / कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अपने संक्षिप्त बस्तर विकासखंड के दौरे में अनुविभागीय दंडाधिकारी और जनपद कार्यालय बस्तर का निरीक्षण किया। कार्यालय में उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति, कार्यालय में अन्य विभागों के संलग्न कर्मचारियों की मूल विभाग में वापसी की स्थिति का संज्ञान लिया। इसके साथ ही परिसर में निर्माणाधीन नवीन एसडीएम कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य को जुलाई माह तक पूर्ण करवाने और परिसर में पुराने भवन के मलमा को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत उन्होंने जनपद कार्यालय का भी निरीक्षण किया और वन अधिकार मान्यता पत्र के ऑनलाइन डाटा को अद्यतन करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय के कर्मचारियों की भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, एसडीएम एआर राणा, जनपद पंचायत बस्तर सीईओ चूरेन्द्र उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM