
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
नारी शक्ति को समर्पित कांग्रेस की 96वें दिन की ‘भारत जोड़ो यात्रा’
नारी शक्ति को समर्पित कांग्रेस की 96वें दिन की ‘भारत जोड़ो यात्रा’
कोटा (राजस्थान)/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बूंदी जिल से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सोमवार को एक बार फिर शुरू हुई। गांधी के साथ पदयात्रा में उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, उनके पति रॉबर्ट वाद्रा और सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की।.
पार्टी कार्यकर्ताओं और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं राहुल और प्रियंका गांधी व अन्य यात्रियों के साथ कोटा-लालसोट मेगा राजमार्ग पर पहुंचीं। वे बाबाई से सवाई माधोपुर जिले के पीपलवाड़ा तक मार्च करेंगे और फिर वहां विश्राम के लिए रुकेंगे।.












