Advertisement

सरकार ने श्री रामलला दर्शन के सपने को किया साकार – श्रद्धालु योगेश, उदयभान

सरकार ने श्री रामलला दर्शन के सपने को किया साकार – श्रद्धालु योगेश, उदयभान

कलेक्टर अग्रवाल ने दो श्रद्धालु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रामलला दर्शन अयोध्या के लिए निकले जिले के 94 श्रद्धालु

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद // राज्य शासन द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए श्री रामलला दर्शन हेतु श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत दर्शनार्थियों को अयोध्या धाम का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है।शासन द्वारा प्रत्येक जिलों से चयन कर सभी श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से उन्हें रामलला के दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने गरियाबंद जिले से भी दर्शनार्थियों से युक्त 2 बसों को हरी झंडी दिखाकर आज सुबह लाईवलीहुड कॉलेज परिसर से श्रीरामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। जिले के कुल 94 दर्शनार्थी आज रवाना हुए। इस दौरान कलेक्टर ने यात्रियों को गुलाल लगाकर व पुष्पहार पहनाकर शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। 94 श्रद्धालुओं में उनके देख-देख के लिए 4 अनुरक्षक भी शामिल है। चयनित तीर्थ यात्रियों को बस से रायपुर के लिए रवाना किया गया। रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। यात्रा पश्चात तीर्थयात्रियों की जिला वापसी होगी। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.पी. ठाकुर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु योगेश शर्मा ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार ने श्री रामलला दर्शन के सपने को साकार किया है। सरकार की मदद से अयोध्या जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अयोध्या में श्री रामलला स्थापना पश्चात वहा जाने की बहुत इच्छा थी। शासन ने वहा जाने में मदद की। श्रद्धालुओं की अयोध्या जाने की इच्छा पूरी करने वाली इस योजना के लिए श्रद्धालु शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। इसी प्रकार देवभोग क्षेत्र के ग्राम गिरसुल निवासी उदयभान सेन ने बताया कि वह अयोध्या जाने के बेहद खुश है। वह कहते है कि हमारे पूर्वजों में से भी कोई आज तक अयोध्या नही गए है। शासन के सहयोग से श्री रामलला दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। जो कि पूरे प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है। निशुल्क यात्रा के साथ खाने, पीने और रहने की भी व्यवस्था की गई है। इससे श्रद्धालुओं पर कोई आर्थिक बोझ भी नही बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा। जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57