Advertisement

पीएम जनमन के तहत पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सेवाओं से करें लाभान्वित

पीएम जनमन के तहत पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सेवाओं से करें लाभान्वित

समय -सीमा के प्रकरणों का करें त्वरित निराकरण

कलेक्टर अग्रवाल ने समय -सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय – सीमा की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागों में प्रगतिरत विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। साथ ही समय सीमा के प्रकरणों की भी जानकारी ली। कलेक्टर अग्रवाल ने समय – सीमा के अंतर्गत लंबित सभी प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में पीएम जनमन योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने योजना अंतर्गत जिले में निवासरत कमार एवं भूंजिया परिवारों को जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, उज्जवला योजना, वन अधिकार पत्र, राशन कार्ड एवं पीएम आवास आदि मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने संपूर्णता अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने गरियाबंद और मैनपुर ब्लॉक में चल रहे अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इसके तहत एएनसी पंजीयन, बीपी शुगर जांच एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड निर्माण की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव, एडीएम अरविंद पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, पंकज डाहीरे, राकेश गोलछा सहित सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।
समय – सीमा की बैठक में कलेक्टर अग्रवाल ने आवारा मवेशियों के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने, सड़क से पशुओं को हटाने लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नजदीकी गौशाला एवं गोठान का मैपिंग कर आवारा मवेशियों को पकड़ कर वहा रखने के निर्देश दिए। साथ ही जानबूझ कर सड़क पर पशु छोड़ने वाले मालिकों पर जुर्माने की कार्यवाही भी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने अनाधिकृत रूप से लंबे समय से कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में गौरव गरियाबंद अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत स्कूलों में शत प्रतिशत शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे परीक्षा परिणाम में बढ़ोतरी की जा सके। कलेक्टर ने बैठक में मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रहते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी हॉस्टल का निरीक्षण कर सभी बच्चों का चिरायु योजना अंतर्गत स्वास्थ्य जांच भी करने के निर्देश दिए

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57