Advertisement

गरिमामय तरीका से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस

गरिमामय तरीका से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस

कलेक्टर अग्रवाल ने बैठक लेकर सभी अधिकारियों को तैयारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद / कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की आवश्यक तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने 15 अगस्त की सभी जरूरी तैयारियां समय बद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को गरिमामयी तरीके से भव्य रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को दिए गए दायित्वों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही समारोह स्थल की अच्छे से तैयारी बैठक व्यवस्था, साफ सफाई, साज सज्जा, पेयजल, सुरक्षा, परेड, स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य तैयारी भी अच्छे से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस की अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड गरियाबंद में की जायेगी। इसमें सभी जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विभागों को 7 अगस्त तक नाम निर्देशन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव, एडीएम अरविंद पांडे, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, पंकज डाहीरे, राकेश गोलछा सहित सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57