Advertisement

उल्लास साक्षरता कार्यक्रम का जिले में हो रहा क्रियान्वयन

उल्लास साक्षरता कार्यक्रम का जिले में हो रहा क्रियान्वयन

कलेक्टर अग्रवाल ने असाक्षरों को साक्षर बनाने के अभियान में शामिल होने दिलाई शपथ

कार्यक्रम के तहत 8 हजार असाक्षर हो चुके है साक्षर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद// असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में भी असाक्षरों को साक्षर बनाने का वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 15 वर्ष के अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति, जो कभी स्कूल नहीं गया हो, उन्हें बुनियादी शिक्षा प्रदान कर साक्षर बनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सर्व जिला अधिकारियों को असाक्षरों को साक्षर बनाने के अभियान में शामिल होने की शपथ दिलाई। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ कर शिक्षार्थियों को शिक्षा प्रदान करने कर्तव्य भाव से योगदान देने की शपथ दिलाई। जिला अधिकारियों ने शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने में अपने पूर्ण ज्ञान और कौशल का प्रयोग करने और देश के जन जन को साक्षर बनाने में निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि जिले में इस अभियान के तहत 8 हजार असाक्षरों को साक्षर बनाया जा चुका है। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित उल्लास कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवी शिक्षकों एवं जन सहयोग से असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता, जीवन कौशल, व्यवसायिक कौशल एवं सामान्य पढ़ाई-लिखाई के साथ संख्यात्मक अक्षर ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव, एडीएम अरविंद पांडे, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, पंकज डाहीरे, राकेश गोलछा सहित सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57