Advertisement

वैशाली नगर में होगा चौको का विकास:ब्रजेश बिचपुरिया

वैशाली नगर में होगा चौको का विकास:ब्रजेश बिचपुरिया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दुर्ग //भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने दुर्ग जिले की जिलाधीश महोदया सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर अवंती बाई चौक के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण मांग करते हुए कहा है कि इस चौक की गलत संरचना की वजह से यह स्थल दुर्घटनाओं को बढ़ाने वाला स्थल हो गया है इसके साथ ही अवंती बाई चौक से जुनवानी चौक तक रास्ते में अवैध कब्जों एवं अवैध पार्किंग की भरमार हो गयी है ब्रजेश बिचपुरिया ने मांग की है कि दोनों चौकों को यातायात की दृष्टि से सुरक्षित बनाते हुए इनका सौंदर्यीकरण किया जाये और वहाँ हो रहे अवैध कब्जों को हटाया जाये इसके साथ ही दोनों चौकों में ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था की जाये , जुनवानी चौक से बाईपास बोगदा के बगल से गुरुद्वारा चौक तक लोगों को निकलने में स्मृति नगर , पुष्पक नगर में ट्रैफिक जाम होने से वहाँ पर दुर्घटनाएं हो रही है इसके साथ में NH के द्वारा गुरुद्वारा के पास से नालियाँ खोदी गयी है उनसे भी बरसात में दुर्घटनाएं हो रही है इसके साथ साथ अवंती बाई चौक से गधा चौक एवं गधा चौक से सुपेला चौक तक भी ट्रैफिक की समस्या से जनता को जूझना पड़ रहा है इस सम्बद्ध में बिचपुरिया ने जिलाधीश महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर इन सारी समस्याओं पर चर्चा की है इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर निगम के आयुक्त एवं PWD के अधिकारियों के साथ बैठकर किया जाएगा I यह आश्वासन जिलाधीश महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा दिया गया I इस सम्बन्ध में चर्चा करने के लिए बिचपुरिया के साथ जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक ब्रजेन्द्र गुप्ता एवं मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक संजय सिंह भी साथ मेंउपस्थित थे.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57