खाद्य मंत्री बघेल से खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

खाद्य मंत्री बघेल से खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

विभागीय सेटअप एवं लंबित मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा

रायपुर/ छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज विभागीय सेटअप एवं अधिकारियों-कर्मचारियों की लंबित मांगों के संबंध में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल एवं खाद्य सचिव बसवराजु एस. से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय अधिकारियों को पदोन्नति का समान अवसर मिलने के लिए विभागीय सेटअप में आवश्यक प्रावधान करने के साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों की अन्य मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रातांध्यक्ष एस.एस. राठौर, उप प्रातांध्यक्ष संतोष कुमार, शशि सिंह, श्यामलाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।