छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर | भगवान शिव के प्रिय पवित्र सावन माह में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला दुर्ग द्वारा भिलाई के चौहान इंपिरियल में आयोजित “सावन उत्सव मेला” में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई |

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आप सभी इस सावन के पावन माह में भगवान भोलेनाथ का पूजन करें और छत्तीसगढ़ के पहले तिहार हरेली को भी धूमधाम से मनाएं | विष्णु के सुशासन में हमारी सरकार लगातार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है जिसमें “महतारी वंदन योजना” के साथ हाल ही में स्वयं सहायता समूह की बहनों के लिए हर जिले में “महतारी सदन” बनाने का निर्णय विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने लिया है | लगातार कुपोषण को कम करने के लिए मां और बच्चे दोनों को पौष्टिक आहार देने का काम हमारी सरकार लगातार कर रही है | अंत में भगवान शिव से कामना करती हूं कि इस सावन महीने में आप सभी के जीवन में खुशियां भर दें और प्रदेश में खुशहाली बनी रहे |

इस अवसर पर विशेष रूप से दुर्ग सांसद विजय बघेल जी, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा जी सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!