Advertisement

72 ट्रेनों का परिचालन रोकने के विरोध में रेलमंत्री के नाम ज्ञापन!

72 ट्रेनों का परिचालन रोकने के विरोध में रेलमंत्री के नाम ज्ञापन!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर//त्यौहारों के एन मौके पर रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 72 ट्रेनों का परिचालन रोकने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा की अगुवाई में रेलमंत्री के नाम एक ज्ञापन अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दिया है। विगत 4 वर्षों से लगातार रेलवे विभाग द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर छत्तीसगढ़ में अचानक से सवारी ट्रेनों को निरस्त करने का खेल जारी है। जबकि इस अवधि में मालगाड़ियों के परिचालन को प्रभावित नहीं किया जाता। रेलवे के हालिया निर्देश के अनुसार राजनांदगांव के कलमन रेलखंड पर तीसरे लाईन को जोड़ने के नाम पर 4 अगस्त से 19 अगस्त के मध्य 72 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इन 15 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्यौहार हरेली के साथ ही साथ हिंदुओं का प्रमुख पर्व रक्षाबंधन भी है। इस दरम्यान बड़ी मात्रा में लोग रेलवे का उपयोग परिजनों के पास जाने के लिए करते हैं। रेलवे के इस जनविरोधी फरमान से छत्तीसगढ़ की जनता को त्यौहारों के सीजन में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रेलमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन में यह आरोप लगाया है कि रेलवे की सवारी सेवाओं को जानबूझकर कर बीमार किया जा रहा है, ताकि इन्हें अडानी की भेंट चढ़ाया जा सके। प्रदेशव्यापी ज्ञापन अभियान के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की है कि प्रदेश में मेंटेनेंस के नाम पर सवारी गाडियों के परिचालन को बाधित करने का काम तत्काल बंद होना चाहिए क्योंकि इससे छत्तीसगढ़ की जनता प्रभावित हो रही है। इस दौरान मो इस्लाम, दुर्गेश गुप्ता, अनूप मेहता, प्रमोद चौधरी, नीतीश चौरसिया, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, अविनाश कुमार, दिनेश शर्मा, अभिषेक शुक्ला, उत्तम राजवाड़े, केदार यादव आदि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57