जिले में अब तक 499.2 मिलीमीटर औसत वर्षा

जिले में अब तक 499.2 मिलीमीटर औसत वर्षा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 628.4 मिलीमीटर

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

महासमुंद/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2024 से अब तक 499.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 628.4 मिलीमीटर, बसना में 589.7 मिलीमीटर, महासमुंद में 547.3 मिलीमीटर, बागबाहरा में 467.1 मिलीमीटर, सरायपाली में 428.9 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 334.0 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 05 अगस्त को 12.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 10.2 मिलीमीटर, बागबाहरा में 7.7 मिलीमीटर, महासमुंद में 2.0 मिलीमीटर, बसना में 1.0 मिलीमीटर, सरायपाली में 0.9 एवं कोमाखान तहसील में 0.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।