Advertisement

अम्बिकापुर : नई शिक्षा नीति क्रियान्वयन के तहत दीक्षारंभ समारोह का आयोजन!

नई शिक्षा नीति क्रियान्वयन के तहत दीक्षारंभ समारोह का आयोजन!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर//छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में नई शिक्षा नीति क्रियान्वयन के तहत दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। समस्त संकायों के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से खचाखच भरे महाविद्यालय आडिटोरियम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक अम्बिकापुर राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार के शिक्षा के प्रति सकारात्मक नजरिए से शिक्षा पद्धति में व्यापक सुधार किए गए । यही कारण है कि भारतीय संस्कृति ,परंपरागत मानवीय मूल्यों तथा विश्व व्यापी नवाचारों को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति 2020 बनी है। सभी प्रकार के परीक्षणों के उपरांत हमारे राज्य में भी यह क्रियान्वित किया जा रहा है।
नवीन शिक्षा नीति के प्रावधानों में छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए योजना बनाई गई है। राष्ट्रीय आवश्यकताओं एवं वैश्विक व्यवस्थाओं के अनुरूप अब विद्यार्थी को बहुआयामी जानकारियों वाला होना आवश्यक है। इसीलिए अब विद्यार्थी अपनी सुविधा से मुख्य विषय,इलेक्टिव विषय, वैल्यू एडेड कोर्स का चयन करेगा , इसका लाभ यह होगा की विभिन्न प्रकार की उपयोगी पाठ्यक्रमों का वह अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार चयन कर सकेगा।
समारोह के अति विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक लुंडरा प्रबोध मिंज ने नव प्रवेशित छात्रों को नवीन शिक्षा नीति के पाठ्यक्रमों के संबंध में कहा कि छात्र के अंदर ज्ञान कौशल बढ़ेगी,उसमें रोजगार प्राप्त करने की क्षमता बढ़ेगी तथा भारतीय संस्कृति से उसकी जुड़ाव बढ़ेगी। महाविद्यालय का कैंपस शिक्षा का मंदिर होता है इस परिसर में अध्ययन करने के दौरान अथवा उसके पश्चात हम ऐसा कोई काम न करें जिस संस्थान का नाम धूमिल हो। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने युवा छात्रों को अपने करियर के प्रति जागरूक रहने, ईमानदार बनने व मेहनती बनने की सीख दी। समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डा रिजवान उल्ला ने कहा कि राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर संभाग का सबसे प्रतिष्ठित महाविद्यालय है, महाविद्यालय का अपना गौरवपूर्ण इतिहास है। यहां के विद्यार्थी अपने ज्ञान की उत्कृष्टता के आधार पर न सिर्फ राज्य अपितु राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर भी पर भी अपनी ख्याति प्राप्त किए हैं।
आप सभी विद्यार्थी जिनका दीक्षारंभ समारोह में स्वागत है। महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि त्रिलोक कपूर कुशवाहा,परमबीर सिंह बाबरा, राजेन्द्र जायसवाल, राजबहादुर शास्त्री, बलराम जायसवाल व आकाश गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही। उद्घाटन सत्र प्रारंभ होने के पूर्व मां सरस्वती का पूजन व छत्तीसगढ़ राजकीय गीत प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर प्रथम सेमेस्टर के सभी संकायों के उच्च मेरिट छात्रों को छात्र एम्बेसडर का परिचय पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
उद्घाटन सत्र के उपरांत डा राजकमल मिश्रा ,डा एस एन पाण्डेय ने इंडक्शन कार्यक्रम के तहत नवीन शिक्षा नीति के समस्त आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। विषय चयन, इंटरनल एसेसमेंट, जेनेरिक इलेक्टिव , वैल्यू एडेड कोर्स, स्किल इनहैन्समेंट कोर्स पर व्यापक प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डा एस के श्रीवास्तव,सरोज तिर्की,डा आर पी सिंह,डा आभा जायसवाल सहित समस्त विभागों के अध्यक्ष व प्राध्यापक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी प्राध्यापक डा दीपक सिंह व धन्यवाद ज्ञापन भूगोल विभागाध्यक्ष डा अनिल सिन्हा ने किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57