Advertisement

प्रशिक्षित महिलाएं नए-नए डिजाइनों के साथ नई पारी का करें शुरुआत, मासूम अभिकर्ता करे पढ़ाई मदद के लिए तैयार – पूनम मिश्रा

प्रशिक्षित महिलाएं नए-नए डिजाइनों के साथ नई पारी का करें शुरुआत, मासूम अभिकर्ता करे पढ़ाई मदद के लिए तैयार – पूनम मिश्रा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -सूरजपुर -6 महीना के अथक परिश्रम के पश्चात मिले प्रमाण पत्र को संभाल कर रखें यह भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ।प्रशिक्षण के बाद नए-नए डिजाइनों के साथ सिलाई कर जीवन की नई शुरुआत करें। मासूम अखबार अभिकर्ताओं से भी निवेदन है कि वे अपने कार्यों के साथ-साथ पढ़ाई पर पूरी ध्यान दें। श्रद्धा महिला मंडल हमेशा सहयोग के लिए आपके साथ खड़ी है ।
उक्त उदगार एसईसीएल बिलासपुर श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष एवं सीएमडी बिलासपुर डॉक्टर पी एस मिश्रा की धर्मपत्नी पुनम मिश्रा ने विश्रामपुर शिवानी महिला मंडल द्वारा आयोजित विशाल सिलाई मशीन, बधिरो के लिए श्रवण मशीन एवम अखबार वितरण करने वाले मासूमों को रेनकोट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी को सुशोभित करते हुए कहीं।
श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा ने सिलाई बुनाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आप 6 माह का प्रशिक्षण प्राप्त की है ।आपको प्रमाण पत्र प्रदान किया गया इसे आप सुरक्षित रखें आपकी भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ।आपके रास्ते बहुत खुले हुए हैं आप बेहतर सिलाई करें नए-नए डिजाइनों के साथ आप नए लोग लुक के हिसाब से कपड़ों के सिलाई कर अपने घर परिवार की आर्थिक सहयोग प्रदान करें। ऐसी सिलाई करें ताकि हर कोई को पसंद आए ताकि आप सभी को आर्थिक लाभ मिल सके ।श्रीमती पूनम मिश्रा ने आगे कहा कि हम देख रहे हैं बहुत छोटे-छोटे बच्चे जो पारिवारिक आर्थिक परेशानियों के कारण घर-घर पहुंचकर लोगों को जागते हैं और देश दुनिया की खबर पहुंचाते हैं। जो बच्चे आर्थिक तंगी के कारण नहीं पढ़ पा रहे हैं उन्हें श्रद्धा महिला मंडल हर तरह से मदद करने को तैयार है आप। बिना संकोच हमें सूचना दें हम हर संभव आपको मदद करने के लिए तैयार है परंतु अपना पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। इन्होंने कम सुनने वाले महिलाओं को श्रवण यंत्र वितरित किया तथा उससे प्रयोग समझ में न आने पर चिकित्सकों से पूछने एवं समझने की बात कही ।इन्होंने इस पूरे आयोजन के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को साधुवाद दी ।इस अवसर पर शिवानी महिला समिति के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक अजय तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती ममता तिवारी ने इस आयोजन में पधारे महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम मिश्रा, संगीता कापरी, इपिश्ता दास को आत्मीय स्वागत के साथ आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर शिवानी महिला समिति के सदस्यों ने अतिथियों का पुष्प पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर सी एन सिंह व्यवस्था संचालन सभी रिया मैनेजर सुरेंद्र राम वरिष्ठ लिपिक अशोक सिंह, खान प्रबंधक (खनन) अमरेंद्र नारायण सिंह, उप प्रबंधक इ एंड एम धड़कन पांडे, मंच का संचालन श्रीता लाल एवम कु मृदुला ने किया
कार्यक्रम से पूर्व श्रद्धा महिला मंडल की सदस्यों ने क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहा है प्रशिक्षार्थीयो से संपर्क कर उनसे प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57