Advertisement

कलेक्टर के निर्देश पर आंगनबाड़ी भवन के पास अतिक्रमण हटाया गया!

कलेक्टर के निर्देश पर आंगनबाड़ी भवन के पास अतिक्रमण हटाया गया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद// कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा आज विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम बेलसोंडा में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। ग्राम बेलसोंडा में आंगनबाड़ी भवन के पास शासकीय जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमण हटाने ग्राम पंचायत द्वारा नोटिस देकर कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही राजस्व अमले से तहसीलदार श्रीधर पंडा एवं नायब तहसीलदार मोहित अमिला सहित राजस्व अमला व पुलिस बल के नेतृत्व में की गई। ज्ञात है कि विगत दिनों कलेक्टर के बेलसोंडा प्रवास के दौरान भी अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57