सिल्वर मेडल जीतने वाली रीबा बेन्नी के माता-पिता ने जनदर्शन में मुलाकात कर मुख्यमंत्री का जताया आभार!

सिल्वर मेडल जीतने वाली रीबा बेन्नी के माता-पिता ने जनदर्शन में मुलाकात कर मुख्यमंत्री का जताया आभार!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

चार साल से अधिक की मेहनत से हासिल किया मेडल!

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर// न्यूजीलैंड में काॅमनेवल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बालिका रीबा बेन्नी और उनके माता-पिता ने आज जनदर्शन में मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। रीबा ने पूर्व में आयोजित जनदर्शन में सहायता की मांग की थी, जिसे मुख्यमंत्री श्री साय ने सहृदयता से स्वीकार करते हुए तत्काल सहायता राशि चार लाख रूपये स्वीकृत किया था। इस राशि से रीबा बेन्नी न्यूजीलैंड पहुँच पाई और काॅमनवेल्थ गेम्स में शामिल होकर सिल्वर मेडल अर्जित किया। आज इस खुशी को रीबा के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को श्रीफल भेंट कर सहायता के लिए आभार जताया। रीबा बताती है कि वर्ष 2018 से तलवारबाजी का अभ्यास कर रही है। इसके लिए पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर भी चयन हुआ है और इसके बाद न्यूजीलैंड के काॅमनवेल्थ गेम में शामिल हुई। जहां उनकी टीम ने न्यूजीलैंड को ही हार दिया था।