Advertisement

पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान जारी!

पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान जारी!

तातापानी परिसर में रोपे गए पौधे!

बांस से बने ट्री गार्ड करेंगे पौधों की रखवाली!

मां के प्रति सम्मान स्वरूप एक पौधा अवश्य लगाने की गई अपील!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

बलरामपुर// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् जिले के विभिन्न स्थानों में लोगों के बीच अपनी मां के प्रति अपने सम्मान की अभिव्यक्ति के रूप में पौधे रोपित किये जा रहे हैं। इस अभियान अंतर्गत कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में जिले में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान जारी है। इसी कड़ी में वनमण्डलाधिकारी अशोक तिवारी के नेतृत्व में तातापानी परिसर में अभियान अंतर्गत फलदार, औषधियुक्त पौधों के रोपण के साथ बलरामपर विकासखण्ड अंतर्गत लगभग 33 हजार पौधे रोपे गए। निःसंदेह कहा जा सकता है कि इस अभियान से जुड़ने लोगों में जो उत्कंठा जाग उठी है, यह उनके मन में मां के प्रति अगाध प्रेम, श्रद्धा और आदर का परिचायक है। लोगों का अभियान के प्रति लगाव और योगदान एक पेड़ मां के नाम अभियान की सफलता में भी अहम साबित होगा। इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों से अपनी मां के प्रति सम्मान स्वरूप कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित, महतारी वंदन योजना के हितग्रहियों, आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में पौध रोपण कर अभियान में योगदान किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य कृष्णा गुप्ता, गणमान्य नागरिक ओमप्रकाश जायसवाल, दीनानाथ यादव, जनपद अध्यक्ष विनय पैकरा, उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित, अनुविभागीय अधिकारी अमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ रणवीर साय, स्व-सहायता समूह की महिलाएं सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
गणमान्य नागरिक ओमप्रकाश जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि जन-जन की भागीदारी से एक पेड़ मां के नाम अभियान में भी योगदान से पर्यावरण की सुरक्षा के क्षेत्र में कारगार सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति को हरियाली युक्त रखने एवं संरक्षित रखने के लिए सभी को एकजुटता के साथ आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राही भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। आम नागरिक भी इस अभियान में जुड़ अन्य लोगों को भी प्रेरित कर एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाए।
जनपद उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित ने कहा कि मानव जीवन पेड़ों के बिना संभव नहीं है। वन क्षेत्र को संरक्षित करना हमरा दायित्व है। एक पेड़ मां के नाम अभियान ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भू-जल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में सहायक होगा और हम आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण दे पाएंगे।
स्व सहायता समूह की महिलाएं भी दे रहीं योगदान
पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड
इस अभियान में स्व-सहायता समूह की महिलाएं भी अपना योगदान दे रही हैं। महामाया महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तातापानी परिसर में लगे पौधों के संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से बांस का ट्री-गार्ड तैयार किया है। पौधारोपण के पश्चात ट्री-गार्ड से सुरक्षा के इंतजाम किए गए, ताकि पशुओं से बचाया जा सके, बांस से बने ट्री गार्ड हरियाली को बचाने में कारगर साबित होंगे।
हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के नारे से गूंज उठा तातापानी परिसर
कार्यक्रम में उपस्थित जनों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताते हुए तिरंगा के प्रति सम्मान के लिए अभियान अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह में तिरंगा लहराने का आग्रह किया गया। सीईओ जनपद श्री रणवीर साय ने अभियान के स्वरूप को बताते हुए उपस्थित जनों को तिरंगा के साथ सेल्फी लेने प्रेरित भी किया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत तिरंगा कैनवास एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ एवं ‘‘जय हिन्द’’ लिखकर तथा तिरंगा रैली निकालकर देश के प्रति प्रेम समर्पण और लगाव की भावना को प्रकट किया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05