Advertisement

ग्राम पंचायत कोपेडीह में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली एवं स्वच्छता त्यौहार का किया गया आयोजन

ग्राम पंचायत कोपेडीह में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली एवं स्वच्छता त्यौहार का किया गया आयोजन!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव // जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत कोपेडीह में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली एवं स्वच्छता त्यौहार का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छताग्राही दीदियों एवं ग्रामीणों द्वारा गांव की साफ-सफाई की गई। सरपंच, वार्ड पंच, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता जागरूकता के लिए स्वच्छता रैली एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के लिए तिरंगा रैली निकाली गई। सभी को हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान के लिए शपथ दिलाई गई। स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता के विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाने के लिए घरेलू स्तर पर ही सूखे एवं गीले कचरे को सेग्रीगेट करने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत डोंगरगांव, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, स्कूल स्टाफ, वाश प्रोग्राम से बसंत मारकंडे, एबीस मोटिवेटर सुश्री भूमिका साहू उपस्थित थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57