Advertisement

ग्राम पंचायत भंडारपुर में हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वच्छता सप्ताह का हुआ आयोजन

ग्राम पंचायत भंडारपुर में हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वच्छता सप्ताह का हुआ आयोजन!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव // जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत भंडारपुर में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम एवं स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया गया। हर-घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत जनपद पंचायत परिसर से ग्राम पंचायत भंडारपुर तक अधिकारी-कर्मचारी एवं सचिवों द्वारा बाइक रैली निकाल कर हर-घर में तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। सभी ने कैनवास बोर्ड में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत जय हिन्द और हर-घर तिरंगा का लेखन किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम अन्तर्गत सार्वजनिक स्थल, स्कूल, चौक-चौराहों की साफ-सफाई की गई। स्कूली बच्चों एवं महिला समूह द्वारा रैली निकालकर स्वच्छता संदेश दिया गया और स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। नियमित कचरा संग्रहण, प्रत्येक घरों से स्वच्छता शुल्क देने, अपने घरों के आसपास की नियमित साफ-सफाई व कचरा का सही तरीके के निपटान करने के लिए ग्राम पंचायत, स्वच्छता समूह एवं ग्रामीणों को संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया श्रीमती किरण वैष्णव, सरपंच श्रीमती शकुन गन्धर्व, श्री रविंद्र वैष्णव, सीईओ जनपद पंचायत छुरिया, अधिकारी-कर्मचारी, समस्त ग्राम पंचायत पदाधिकारी, बिहान की महिला स्वसहायता समूह, स्वच्छता समूह दीदी, स्कूल के शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57