Advertisement

नगर पालिका तथा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25

नगर पालिका तथा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25

– मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कर फोटोग्राफी संकलित करने जागव-वोटर ‘जाबोÓ कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव // छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 संपन्न कराए जाने के लिए फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली व पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया जाएगा। निर्वाचन नामावली शुद्ध एवं त्रुटि रहित बनाने के लिए नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली को तैयार करने एवं मतदान प्रक्रिया को सरलता से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार अभियान की योजना बनाई गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) संजय अग्रवाल ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कर फोटोग्राफी संकलित करने जागव-वोटर ‘जाबोÓ कार्यक्रम के लिए जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन श्रीमती रश्मि सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही नगर पालिकाओं एवं जनपद पंचायत के लिए अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत आयुक्त नगर पालिक निगम अभिषेक कुमार गुप्ता, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रकान्त शर्मा, नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी दादु सिंह, नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिन गुप्ता, जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री तनुजा मांझी, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री दिव्या ठाकुर, जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवीन कुमार, जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शिल्पा देवांगन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57