Advertisement

जिला स्तरीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड निपुन रोवर रेंजर जांच शिविर संपन्न

जिला स्तरीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड निपुन रोवर रेंजर जांच शिविर संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव // जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट अभय कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव द्वारा जिला स्तरीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड निपुन रोवर रेंजर जांच शिविर 2024 का आयोजन 8 से 11 अगस्त 2024 तक आईटीआई कोनारी डोंगरगांव में किया गया। शिविर में दल संचालन हेतु प्राप्त अधिकार पत्र वारंटधारी स्काउटर गाइडर के 53 शालाओं से 176 स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने सहभागिता की। शिविर का शुभारंभ झंडारोहण कर किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ श्री राजेन्द्र गोलछा तथा आजीवन सदस्य जिला संघ राजनांदगांव श्री महेश खंडेलवाल एवं अध्यक्ष स्थानीय संघ डोंगरगांव श्री टोमन साहू उपस्थित थे। शिविर समापन पूर्व संध्या पर राज्य उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ श्री राजेन्द्र गोलछा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं संरक्षक स्थानीय संघ डोंगरगांव श्री दिनेश गांधी, आजीवन सदस्य जिला संघ स्काउट गाइड राजनांदगांव के सदस्य श्री आरएल पात्रे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट श्री डीके पाण्डे, प्राचार्य आईटीआई कोनारी की उपस्थिति में कैम्प फायर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिविर का समापन सर्वधर्म प्रार्थना खुला सत्र एवं विधिवत ध्वज अवतरण कर किया गया। जिला मुख्यालय आयुक्त गाइड श्रीमती उषा चटर्जी द्वारा शिविर का निरीक्षण किया एवं प्रतिभागियों को स्काउट गाइड स्किल में परिपूर्ण होने प्रोत्साहित किया। सेवानिवृत्त शिक्षक एचडब्लूबी स्काउट योग प्रशिक्षक श्री अलख राम साहू ने शिविरार्थियों को योग की बारीकियों से अवगत कराते हुए योगाभ्यास कराया। शिविर संचालक श्री मयूख श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त स्काउट, जिला पर्यवेक्षक श्री देवेंद्र अम्बादे, जिला सचिव स्काउट गाइड श्री लेख राम वर्मा, विकास खंड सचिव स्काउट गाइड डोंगरगढ़ मुख्य परीक्षक स्काउट विभाग श्री डेहर साहू, विकासखंड सचिव स्काउट गाइड छुरिया मुख्य परीक्षक रोवर विभाग श्रीमती धनेश्वरी साहू, मुख्य परीक्षक गाइड विभाग श्रीमती कीर्ति साहू, मुख्य परीक्षक रेंजर विभाग श्री टोमन पटेल, विकासखंड सचिव स्काउट गाइड डोंगरगांव शिविर क्वाटर मास्टर सहित सहायक संचालक मंडल ने अपनी सेवाएं दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57