Advertisement

स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के आजादी के दीवानों की स्मृति में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन!

स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के आजादी के दीवानों की स्मृति में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन!

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई जा रही छायाचित्र प्रदर्शनी !

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ!

राजधानी के टाउन हॉल में 15 से 21 अगस्त तक चलेगी प्रदर्शनी!

आम नागरिक-विद्यार्थी सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक कर सकेंगे अवलोकन!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर// 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउनहॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्वाह्न 11बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे।
यह प्रदर्शनी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के आजादी के दीवानों की स्मृति में आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ का योगदान, अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं और इसके क्रियान्वयन से प्रदेशवासियों के जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव की झलक भी दिखेगी।
छायाचित्र प्रदर्शनी युवा पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गौरतलब है कि 15 से 21 अगस्त तक कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में यह प्रदर्शनी आयोजित होगी, जिसका सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक अवलोकन कर सकेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57